Site icon Lahar Chakra

Sarafa Bazar: चांदी 5,000 रुपये की छलांग के साथ 1.15 लाख रुपये के नए शिखर पर पहुंचा, सोना हुआ और महंगा

New Delhi. अमेरिकी शुल्क धमकियों को लेकर अनिश्चितताओं के बीच डॉलर की कमजोरी के बाद निवेशकों के सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर रुख करने से सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमतें 5,000 रुपये के जोरदार उछाल के साथ 1,15,000 रुपये प्रति किलोग्राम के नए शिखर पर पहुंच गईं. अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी. शनिवार को चांदी 4,500 रुपये बढ़कर 1,10,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) के सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंची थी.

संघ के अनुसार, 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 200-200 रुपये बढ़कर क्रमशः 99,570 रुपये और 99,000 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) पर पहुंच गया.  इस बीच, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में अगस्त डिलिवरी वाले सबसे अधिक कारोबार वाला सोने का अनुबंध 518 रुपये या 0.53 प्रतिशत बढ़कर 98,336 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया.

Exit mobile version