
saraikela. सीनी ओपी क्षेत्र के उकरी मोड़ के समीप खतुआकुदर गांव के समीप लोगों ने एक जंगली भालू को घूमता हुआ देखा. इसके बाद लोगों में दहशत है.भालू ने गंजला हांसदा पर हमला कर उसे घायल कर दिया. घटना के बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना सीनी ओपी पुलिस और वन विभाग को दी.सूचना पर मौके पर पहुंची टीम भालू की खोज में जुट गयी है. घटना बुधवार की शाम करीब 4 बजे की है. भालू के हमले से गंजला हांसदा के नाक पर गहरी चोट आयी है.भालू को हमला करता देख ग्रामीणों ने हो हल्ला किया तो भालू वहां से भाग गया.
