Site icon Lahar Chakra

Saraikela:चांडिल में जंगली हाथियों के झुंड ने दो महिलाओं पर बोला हमला, एक को कुचलकर मार डाला, एक घायल

Chandil.सरायकेला-खरसावां में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है. जिला के नीमडीह प्रखंड अंतर्गत हेवेन पंचायत के आंडा गांव में शनिवार की सुबह दो महिलायें जंगली हाथियों के झुंड की चपेट में आ गयी. इनमें से एक महिला को हाथियों ने पटक-पटक कर मार डाला. जबकि एक अन्य महिला घायल हो गई है.जानकारी के अनुसार, सुबह कुछ ग्रामीण महिलायें अंडा गांव जंगल कचड़ा (महुआ की फल) चुनने के लिए गई हुई थी. तभी करीब 18 जंगली हाथियों का झुंड आ धमाका. हाथियों ने एक महिला को पटक कर मौत के घाट उतार दिया. मृतक महिला की पहचान अंडा गांव की रहने वाली 59 वर्षीय कुंती देवी के रूप में की गई है.जबकि अन्य एक महिला घायल हो गई हैं. जिन्हें हल्की चोट आयी है.

Exit mobile version