Site icon Lahar Chakra

Saraikela: रायजामा गांव के पास जंगल में नक्सलियों के ठिकाने से 500 डेटोनेटर सहित भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त

Saraikela. सरायकेला-खरसावां जिले के जंगल में नक्सलियों के ठिकाने से सुरक्षा बलों ने भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया है. पुलिस अधीक्षक (एसपी) मुकेश कुमार लुनायत द्वारा जारी एक बयान में कहा गया कि रायजामा गांव के पास गोबरगोटा जंगल में नक्सलियों के ठिकाने से 500 इलेक्ट्रॉनिक डेटोनेटर सहित विस्फोटक जब्त किए गए.

खुफिया जानकारी मिलने पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 60वीं बटालियन, ‘स्पेशल असॉल्ट टीम’ और जिला सशस्त्र बलों के सुरक्षा बलों ने गोबरगोटा जंगल और उसके आसपास के क्षेत्र में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया. बयान में कहा गया कि अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने माओवादियों के ठिकाने से विस्फोटक जब्त किए, जिसका उद्देश्य नक्सल विरोधी अभियान में बाधा डालना तथा इसमें शामिल कर्मियों को निशाना बनाना था.

Exit mobile version