
Saraikela. सरायकेला-कांड्रा मुख्य मार्ग पर भोलाडीह गांव के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार जीजा-साला की मौके पर ही मौत हो गयी. मृतकों की पहचान सरायकेला के साहेबगंज गांव निवासी गोपी बारी और बोकारो निवासी अर्जुन लामाय के रूप में हुई है. घटना शुक्रवार की शाम की है.
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना सरायकेला थाना को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों मृतकों को एंबुलेंस से सरायकेला सदर अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
