Site icon Lahar Chakra

Saraikela Accident: चौका में NH 33 पर चलते ट्रक में लगी आगः ड्राइवर ने कूदकर बचायी जान, पेंट से भरा वाहन जलकर खाक

Saraikela.सरायकेला-खरसावां जिले में शुक्रवार को नेशनल हाईवे-33 पर एक बड़ा हादसा हुआ. चौका थाना क्षेत्र में चलते ट्रक में अचानक आग लग गई. ट्रक में ज्वलनशील पेंट लदा था. हालांकि, ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत ट्रक से कूदकर अपनी जान बचायी. आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते ट्रक पूरी तरह जलकर राख हो गया. प्रारंभिक जांच में इंजन में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई गई है. घटना के बाद हाईवे पर कुछ देर के लिए यातायात बाधित हुआ.

आसपास के ग्रामीणों ने पानी लाकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन ज्वलनशील पेंट की वजह से आग पर काबू नहीं पाया जा सका. सूचना मिलते ही चौका थाना पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची. दमकल की दो गाड़ियों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. हादसे में ट्रक और उसमें लदा लाखों रुपए का माल जलकर नष्ट हो गया.

Exit mobile version