Site icon Lahar Chakra

Saraikela Accident: दुगनी के सीआरपीएफ कैंप के पास सड़क हादसा, पिकअप अनियंत्रित होकर पलटा, छह लोग गंभीर

Saraikela.सरायकेला-कांड्रा मार्ग पर दुगनी के सीआरपीएफ कैंप के समीप यात्री पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसे में छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना पाकर पुलिस पहुंची और सभी घायलों को सदर अस्पताल सरायकेला ले गयी. हादसे में गंभीर रूप से घायल को प्राथमिक उपचार के बाद एमजीएम रेफर कर दिया. बाकी घायलों का सदर अस्पताल सरायकेला में उपचार चल रहा है. घटना रविवार की सुबह की है.

मिली जानकारी के अनुसार, उक्त सभी घायल अलग-अलग जगहों से पिकअप पर सवार होकर गम्हरिया और टाटा जा रहे थे. इसी दौरान दुगनी के सीआरपीएफ कैंप के समीप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया. घायलों में अधिकतर आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में स्थित कंपनी में ड्यूटी के लिए जा रहे थे. घटना के बाद स्थानीय लोगों व पुलिस के सहयोग से सभी को सरायकेला सदर अस्पताल लाया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है.

Exit mobile version