Site icon Lahar Chakra

Saraikela Accident: चांडिल में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने महिला को 50 मीटर तक घसीटा, मौके पर ही मौत, बेटा-बहू गंभीर

Saraikela. सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा सामने आया। तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक सवार दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार, घोड़ालिंग की ओर से आ रहे एक ट्रक ने बाइक पर सवार तीन लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला को करीब 50 मीटर तक घसीट दिया गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मृतका की पहचान 47 वर्षीय कालाबती देवी के रूप में हुई है। वहीं, उनका बेटा मटन कुमार और बहू ज्योत्सना कुमारी गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। नाराज लोगों ने सड़क जाम कर प्रशासन के खिलाफ विरोध जताया और ट्रक चालक पर सख्त कार्रवाई की मांग की।
सूचना मिलते ही चांडिल पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया।

Exit mobile version