Site icon Lahar Chakra

Saraikela: अल कबीर पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्र की चांडिल डैम में डूबने से मौत, दोस्तों के साथ गया था घूमने

Saraikela. कपाली स्थित अल कबीर पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्र मोहम्मद साहिल की चांडिल डैम में डूबने से मौत हो गयी. घटना रविवारशाम की है. वह दोस्तों के साथ घूमने गया था. उसका शव सोमवार की सुबह करीब सात बजे गोताखोरों की मदद से चांडिल पुलिस ने बरामद किया. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया. मो साहिल रामगढ़ जिले का था. यहां वह अपने दोस्तों के साथ लॉज में रहता था.साहिल अपने दोस्तों के साथ कपाली से ऑटो रिजर्व कर चांडिल डैम के लिए निकला था.

शाम चार बजे के करीब चांडिल डैम पहुंचा. वहां नौका विहार से करीब एक किलोमीटर दूर मछली पालन वाले स्थल तक गया. इसके बाद सभी डैम में नहाने के लिए उतर गये. इस दौरान मो साहिल डैम डूब गया. साहिल को डूबते देख उसके दोस्त बिना किसी को सूचना दिये भागकर अपने लॉज आ गये. वहीं, साहिल के फोन को स्विच ऑफ कर दिया. थाना प्रभारी दिलशन बिरूआ ने बताया कि मृतक युवक के परिजन को सूचना दे दी गयी है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Exit mobile version