Site icon Lahar Chakra

Saraikela: कांड्रा में रेलवे लाइन के किनारे मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके में मचा हड़कंप, पहचान में जुटी पुलिस

Saraikela. कांड्रा थाना क्षेत्र में एचपी पेट्रोल पंप के सामने रेलवे लाइन के किनारे शनिवार सुबह एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शव रेलवे पोल संख्या 389/S11 और S13 के बीच बरामद हुआ है। युवक की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात करीब 9:30 बजे एक गुड्स ट्रेन के चालक ने अप लाइन पर शव पड़े होने की सूचना रेलवे कंट्रोल रूम को दी। सूचना के बाद कांड्रा आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेलवे परिचालन को देखते हुए शव को अप लाइन से हटाकर किनारे कर दिया।

शनिवार सुबह कांड्रा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस युवक की पहचान कराने के प्रयास में जुटी है। प्रारंभिक जानकारी में युवक के सिर के दाहिने हिस्से में चोट के निशान बताए जा रहे हैं। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि युवक की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई या किसी अन्य कारण से। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारण का पता चल सकेगा।

Exit mobile version