Site icon Lahar Chakra

Saraikela: एनएच 33 पर चौका के पास अवैध खनन के खिलाफ चला अभियान, बालू लदे दो हाइवा और एक ट्रैक्टर जब्त

Chouka. जिला खनन विभाग और चांडिल अनुमंडल प्रशासन ने संयुक्त रूप से खनिज पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान चलाया और टाटा-रांची एनएच 33 पर चौका थाना क्षेत्र में औचक निरीक्षण किया. औचक निरीक्षण के दौरान खनन विभाग की टीम ने अवैध बालू लदे दो हाईवा और एक ट्रैक्टर को जब्त कर लिया. डीसी नीतीश कुमार सिंह के निर्देशानुसार चौका थाना क्षेत्र में औचक निरीक्षण किया गया. इसी क्रम में अलग-अलग स्थानों में टीम ने अवैध बालू परिवहन करते हुए 2 हाइवा और एक ट्रैक्टर को जब्त किया. जिला खान निरीक्षक समीर कुमार ओझा ने बताया कि विभाग को चौका थाना अंतर्गत विभिन्न स्थानों में अवैध बालू भंडारण और परिवहन की लगातार शिकायतें मिल रही थीं. इसके आलोक में कार्रवाई की गयी.

Exit mobile version