Site icon Lahar Chakra

Saraikela Crime: ईचागढ़ में आदित्यपुर आरआइटी के व्यक्ति की हत्या, पुलिस ने क्षत-विक्षत अवस्था में बरामद किया शव

Saraikela. ईचागढ़ थाना क्षेत्र के नदीसाई पंचायत के नागासोरेन-कुटाम सड़क के बीच आमनदीरी गांव के पास एक सुनसान जगह चड़का पाथर से रविवार को पुलिस ने क्षत-विक्षत अवस्था में एक व्यक्ति का शव बरामद किया है. घटना स्थल के पास से पुलिस ने एक बोलेरो भी बरामद किया है. मृतक़ की पहचान आदित्यपुर आरआईटी थाना क्षेत्र के रोड नम्बर 19 निवासी रघुनाथ राय उर्फ झमालु के रूप में हुई है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. आशंका जताई जा रही है कि हत्या कहीं और करके शव को सुनसान जगह पर फेंक दिया गया है. जानकारी के मुताबिक, रघुनाथ राय उर्फ झमालू जमीन व घर की खरीद बिक्री कारोबार से जुड़ा था.

Exit mobile version