Site icon Lahar Chakra

Saraikela Election: एनडीए को बड़ा झटका; आजसू जिलाध्यक्ष सचिन महतो सीएम आवास में झामुमो में हुए शामिल, पूरी जिला कमेटी को भी साथ ले गये

Saraikela.सरायकेला आजसू को बड़ा झटका लगा है. यहां जिलाध्यक्ष सचिन महतो ने शुक्रवार को पूरी जिला कमेटी के साथ रांची सीएम आवास पर झामुमो का दामन थाम लिया है. सीएम हेमंत सोरेन ने पूरी कमेटी का पार्टी में स्वागत किया. इस मौके पर उनके साथ हाल ही में झामुमो में शामिल हुए कुड़मी समुदाय के बड़े नेता लालटू महतो भी मौजूद रहे. मालूम हो कि पिछले दिनों आजसू युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष ओंकार सिंह उर्फ सन्नी सिंह ने पूरी कमेटी के साथ झामुमो का दामन थामा था.

Exit mobile version