Site icon Lahar Chakra

Saraikela: सरायकेला के साप्ताहिक हाट में आग लगने से आधा दर्जन झोपड़ियां जलकर खाक, यह है वजह

Saraikela.सरायकेला साप्ताहिक हाट में रविवार की देर शाम आग लगने से आधा दर्जन झोपड़ियां जलकर खाक हो गयीं. सूचना पाकर पहुंचे दमकल वाहन ने किसी तरह आग पर काबू पाया. घटना रात करीब 9:30 बजे की है. मिली जानकारी के अनुसार, सरायकेला में शुक्रवार को साप्ताहिक हाट लगती है. यहां दुकानदार झोपड़ियों में दुकान लगाते हैं. रविवार देर शाम किसी शरारती तत्वों ने आग लगा दी. इसके कारण लगभग आधा दर्जन झोपड़ियां जलकर खाक हो गयीं.

Exit mobile version