Site icon Lahar Chakra

Saraikela: चांडिल के नीमडीह खेत में लटक रहा था हाईटेंशन तार, करंट से हाथी की दर्दनाक मौत

Chandil . नीमडीह प्रखंड के गुंडा गांव के डीटांड़ में करंट से हाथी की मौत हो गई। हाथी धान की खेत लटकते चपेट में आ गया था। करंट लगने के बाद 40 वर्षीय दंतेल जंगली हाथी तड़पता रहा और आखिरकार दम तोड़ दिया। जानकारी के मुताबिक, हाथी गुंडा गांव के पास डीटांड़ में भ्रमण कर रहा था। इसी दौरान वह धान की खेत में पहुंचा जहां झूल रहे 11 केवी तार के संपर्क में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पूरे क्षेत्र की लाइन काटी गई। वन विभाग की टीम घटनास्थल पहुंची तथा मामले की जानकारी ली। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने इसे बिजली विभाग की लापरवाही बताते हुए वन विभाग की टीम के समक्ष आक्रोश जताया।

मंगलवार को हाथी का पोस्टमार्टम किया जाएगा। वन विभाग जा कहना है कि नीमडीह और कुकड़ू प्रखंड के कई क्षेत्रों में बिजली तार बहुत करीब में झूल रहे है। इस वर्ष करंट के चपेट में आने से दो जंगली हाथी की मौत हो चुकी है। पिछले 6 मई को तिरुलडीह में करंट से से 30 वर्षीय हाथी की मौत हो गई थी। उसके सूंड में एरियल बंच केबल( कवर तार) लपेटा हुआ था।

Exit mobile version