Site icon Lahar Chakra

Saraikela: मीरूडीह बस्ती में पारिवारिक विवाद के दौरान पत्नी की हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार

Saraikela. सरायकेला के आरआईटी थाना क्षेत्र अंतर्गत मीरूडीह बस्ती में पारिवारिक विवाद के दौरान महिला राधिका साव की चाकू से हमला कर हत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने आरोपी पति विजय बानरा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, 1 नवंबर की रात पारिवारिक विवाद के बाद विजय बानरा ने राधिका पर चाकू से हमला कर दिया था। गंभीर रूप से घायल राधिका को स्थानीय लोगों की मदद से टीएमएच ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतका की सास बसंती सिंकू की लिखित शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल चाकू, एक मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन भी बरामद किया है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Exit mobile version