Site icon Lahar Chakra

Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

Saraikela. सरायकेला-खरसावां जिले में अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी की बिजली के तार और गमछे से कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, 14 जुलाई को सिनी ओपी क्षेत्र के खजूरबागान में 30 वर्षीय महिला का शव बरामद हुआ था। पुलिस अधीक्षक (एसपी) मनोज स्वरगरी ने बताया कि मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया। जांच के दौरान महिला की पहचान हुई, जिसके बाद उसके पति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया।

उन्होंने कहा, “पूछताछ के दौरान आरोपी पति ने अपराध स्वीकार कर लिया। उसने जांचकर्ताओं को बताया कि उसे अपनी पत्नी के किसी अन्य व्यक्ति के साथ अवैध संबंध होने का संदेह था। एसपी ने बताया कि आरोपी ने पहले किसी धारदार हथियार से पत्नी के सिर पर वार किया और बाद में बिजली के तार तथा गमछे से उसका गला घोंटकर हत्या कर दी।

Exit mobile version