Site icon Lahar Chakra

Saraikela Illegal Mining Raid: कपाली में अवैध खनन पर दबिश, चला छापेमारी अभियान, बालू लदे चार ट्रैक्टर और दो 407 वाहन जब्त

Saraikela.सरायकेला-खरसावां जिला खनन विभाग ने बालू के अवैध खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ छापामारी अभियान चलाया. जिला खनन पदाधिकारी ज्योति शंकर सथ्पति की अगुवाई में चांडिल सिओ, सर्किल इंस्पेक्टर व कपाली ओपी प्रभारी ने संयुक्त रूप से कपाली के गौरी घाट पर औचक छापेमारी की. इस दौरान बालू लदे चार ट्रैक्टर और दो 407 वाहन जब्त किए गए. टीम के आने की भनक लगते ही घाट से कुछ वाहन चालक वाहन लेकर फरार होने में सफल रहे. जिला खनन पदाधिकारी ने बताया कि जब्त वाहनों के खिलाफ अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने बताया कि किसी भी परिस्थिति में जिले में खनिज संसाधनों का अवैध खनन नहीं होने दिया जाएगा

Exit mobile version