Site icon Lahar Chakra

Saraikela: कपाली ओपी पुलिस ने नीमडीह के रुपडू गांव से हत्या मामले का आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया

Saraikela. कपाली ओपी थाना पुलिस ने हत्या के एक मामले में प्राथमिकी अभियुक्त रवि सिंह मुंडा (21) को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आरोपी सरायकेला-खरसावां जिले के नीमडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत रुपडू गांव का निवासी है। उसके पिता का नाम सामल सिंह मुंडा है।

पुलिस के अनुसार, कपाली ओपी थाना कांड संख्या 101/2026 के तहत 16 जुलाई 2026 को मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में रवि सिंह मुंडा प्राथमिकी अभियुक्त है। पुलिस ने उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1), 238, 89 एवं 3(5) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Exit mobile version