Site icon Lahar Chakra

Saraikela: कपाली पुलिस ने 34 गोवंशीय पशुओं को तस्करों से मुक्त कराया, तीन लोग गिरफ्तार

Saraikela. सरायकेला-खरसावां जिले की कपाली ओपी पुलिस ने गुरुवार को 34 गोवंशीय पशुओं को तस्करों से मुक्त कराया.वही इस मामले में पुलिस ने तीन तस्करों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा दिया है. गिरफ्तार तस्करों में चिलगू सलगाडीह निवासी रोहिना कर्मकार, चाकू हांसदा और कार्तिक लोहार शामिल हैं. ओपी प्रभारी सोनू कुमार ने बताया कि दो सफेद रंग के माल वाहक जिसका नंबर जेएच 22जी- 8083 एवं डब्ल्यूबी 23एफ- 6437 को भी 17 मवेशियों के साथ जब्त किया गया. वाहन के चालक अंधेरा होने के कारण फरार हो गए. सभी 34 मवेशियों को सुरक्षित रूप से स्थानीय गौशाला भेज दिया गया है. और आगे की कार्रवाई जारी है.

Exit mobile version