Site icon Lahar Chakra

Saraikela: कॉमरेड के.के. त्रिपाठी का निधन, वाम संगठनों में शोक की लहर

सरायकेला: माकपा जिला कमिटी के वरिष्ठ सदस्य और सीटू राज्य उपाध्यक्ष सह कोल्हान अध्यक्ष कामरेड के.के. त्रिपाठी का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया. उनके निधन की खबर से पूरे संगठन में शोक की लहर फैल गई.कामरेड त्रिपाठी का पूरा जीवन मजदूरों और किसानों के अधिकारों की लड़ाई को समर्पित रहा. “कौन बनाता हिंदुस्तान, देश का मजदूर-किसान” उनका प्रमुख नारा था. तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन में उन्होंने सक्रिय भूमिका निभाई थी.

कानून रद्द होने पर उन्होंने साथियों से खुशी भी साझा की थी.माकपा राज्य सचिव मंडल सदस्य और झारखंड राज्य किसान सभा के अध्यक्ष सुफल महतो ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा, “कामरेड त्रिपाठी का पार्टी और सीटू के प्रति योगदान अविस्मरणीय है. उनकी ईमानदारी, मेहनत, त्याग और साथियों के साथ कामरेडाना व्यवहार हम सभी को हमेशा याद रहेगा.”झारखंड सीटू महासचिव विश्वजीत देव, माकपा जिला सचिव सुरेंद्र महतो, हरे कृष्ण महतो, शिवकुमार पांडेय, स्वपन महतो, असीम सरकार, कमल पारित, सत्य रंजन कोटका सहित कई नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की और इसे पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति बताया.

 

Exit mobile version