
Saraikela. सरायकेला-खरसावां जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर सोमवार की रात छापेमारी अभियान चलाया गया. सरायकेला एसडीपीओ समीर संवैया व चांडिल एसडीपीओ अरविंद कुमार बिन्हा के नेतृत्व में विभिन्न कांडों के आदित्यपुर से ड्रग पेडलर डॉली परवीन समेत 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. एसपी मुकेश कुमार लुणायत ने बताया कि जिला में अपराध नियंत्रण और रोकथाम के लिए विभिन्न अपराधों (शीर्ष यथा आर्म्स एक्ट,एनडीपीएस एक्ट, हत्या, उत्पाद अधिनियम, संपत्तिमूलक कांड, नक्सल कांड) में अपराधियों का भौतिक सत्यापन कर गिरफ्तार किया गया.
इन्हें किया गया गिरफ्तार
एसपी ने बताया कि गम्हरिया थाना से आनंद हांसदा, आरआइटी थाना क्षेत्र से दवाला मुखी, सुभाष मिश्रा, धनंजय कुमार शुक्ला, आदित्यपुर से ड्रग पेडलर डॉली परवीन, बिरजू बारजो, मुन्ना कुमार श्रीवास्तव, अजय गोप, राजनगर थाना क्षेत्र से आदित्य महाकुड़, कृष्णा बारी, सरायकेला थाना क्षेत्र से महेंद्र सिंह जामुदा, सीनी ओपी से राजू सरदार, कपाली ओपी से जंबो महतो, ईचागढ़ से शंकर महतो, फणिभूषण महतो व नीमडीह थाना क्षेत्र से पलटन मांझी को गिरफ्तार किया गया.
