Site icon Lahar Chakra

Saraikela: गम्हरिया सब्जी बाजार में भीषण आग, 20 से अधिक सब्जी की दुकानें जलकर हो गयी खाक, हजारों का नुकसान, दुकानदारों में मायूसी

Saraikela. गम्हरिया सब्जी बाजार में शुक्रवार की देर रात भीषण आग लग गयी, जिससे यहां 20 से ज्यादा सब्जी की दुकानें जलकर खाक हो गयी. जानकारी के मुताबिक, इस आगजनी में हजारों रुपए की सब्जियां एवं दुकानों में इस्तेमाल होने वाले अन्य सामान पूरी तरह से जलकर खाक हो गये. मौजूद दुकानदारों के चेहरे पर शिकन साफ दिखाई दे रही थी.

वहीं मौके पर पहुंचे पूर्व पार्षद सचिन कुमार और सोनू सिंह ने बताया आग लगने के स्पष्ट कारणों का अभी तक कोई पता नहीं चला है. जब आग लगी तो आसपास के लोगों ने इसकी सूचना दुकानदारों को दी जिसके बाद दुकानदारों ने काफी प्रयास करने के बाद आग पर काबू पाया. आग पर जब तक काबू पाया गया तब तक भारी नुकसान हो चुका था. वही काफी देर के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियां और थाने से पुलिस की टीम पहुंची.

Exit mobile version