
Saraikela. सरायकेला-खरसावां जिले की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छह बदमाशों को गिरफ्तार किया है. वे एक बड़ी डकैती की तैयारी में थे. पुलिस ने उनके पास से हथियार, बाइक, मोबाइल फोन व वारदात में इस्तेमाल सामान बरामद किये हैं. यह कार्रवाई एसपी मनोज स्वर्गायारी के निर्देश पर गठित एसआईटी ने की. एसपी मनोज स्वर्गायारी ने चौका थाना में प्रेसवार्ता कर मामले की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि मटकमडीह के टोला चुटियाखाल स्थित बंद प्राथमिक विद्यालय, बरियाबेड़ा में कुछ अपराधी जमा हुए हैं. इसके बाद चौका थाना प्रभारी गौरव कुमार व कुचाई थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार मुंडा के नेतृत्व में टीम बनाई गई. टीम ने घेराबंदी कर छह आरोपियों को पकड़ लिया.
गिरफ्तार आरोपियों में मोनसा सिंह मुंडा, चम्बुराम मुंडा उर्फ चमुरा सोमा मुंडा उर्फ सब्जी, देबेन मुंडा व सोमा मुंडा उर्फ करपा शामिल हैं. पुलिस मुटुदा (चौका) निवासी रामजीत मुंडा उर्फ मंगरा मुंडा को भी गिरफ्तार किया है. उनके पास से दो पिस्टल व केएफ 7.65 की एक जिंदा गोली बरामद की गई है. इसके अलावा लोहे का चाकू, दाउली व लोहे की हथौड़ी भी मिली है. पुलिस ने तीन बाइक, सात मोबाइल फोन व टी-शर्ट भी जब्त किए हैं.
