
Saraikela. सरायकेला- खरसावां के चांडिल में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. बच्ची घर से जंगल की ओर कुछ काम से गयी थी. उसी दौरान कुछ युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. इसके बाद बच्ची बेहोश होकर वहीं पर पड़ी रही. इसके बाद उसके परिजन बेहोशी की हालत में उसे चिलगू के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया. यहां लड़की की स्थिति को देखते हुए एमजीएम रेफर कर दिया गया.
इस संबंध में थाना प्रभारी दिलशन बिरुआ ने बताया कि सोमवार दोपहर हमें सूचना मिली कि आदिम जनजाति परिवार की नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना घटी है. सूचना पर चांडिल पुलिस ने नाबालिग को इलाज के लिए अस्पताल ले गयी.
