Site icon Lahar Chakra

Saraikela Police Action: सरायकेला के कुचाई इलाके में 3.70 एकड़ में अफीम की खेती पर पुलिस की दबिश, चार युवक गिरफ्तार

Saraikela. सरायकेला-खरसावां जिले के कुचाई थाना क्षेत्र में अफीम की खेती कर रहे चार युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इसमें कुचाई थाना अंतर्गत मेरामजंगा गांव के सुखराम मुंडा, बुधराम मुंडा, कुचाई थाना अंतर्गत कुदाडीह गांव के सोना पातर और जामडीह गांव का दीपू प्रधान शामिल है. सरायकेला एसडीपीओ समीर कुमार सवैया ने प्रेसवार्ता में बताया कि 30 जनवरी को वरीय पदाधिकारी को सूचना मिली थी कि दलभंगा ओपी अंतर्गत मेरोमजंगा गांव के समीप अगल-बगल के पहाड़ी क्षेत्र में अवैध रूप से अफीम की खेती की गई है.

इस सूचना के बाद छापामारी दल द्वारा मेरोमजंगा गांव में कुल 3.70 एकड़ जमीन पर लगे अवैध अफीम की खेती को नष्ट किया गया. छापामारी दल के के द्वारा चार युवकों को गिरफ्तार भी किया गया है. एसडीपीओ समीर कुमार सवैया ने कहा कि अफीम के पौधों को भी बरामद किया गया है.

Exit mobile version