Site icon Lahar Chakra

Saraikela: गम्हरिया में बंद पडी कंपनी से तार व स्क्रैप चोरी मामले में पुलिस ने नौ लोगों को किया गिरफ्तार

Gamahria.गम्हरिया में बंद पडी कंपनी से तार व स्क्रैप चोरी मामले पर पुलिस ने नौ लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में शातिर गणेश प्रामाणिक उर्फ पेटू प्रमाणिक (40), गुरु प्रमाणिक (47), दीपक ठाकुर उर्फ रिशु (30), विशाल कुमार (24), राजेश महापात्र उर्फ राजू बन्ना (31), विजय दास (29) , मुकेश चक्रवर्ती (26), मोहम्मद सलमान खान (26) और दिनेश सिंह (25) शामिल है. पुलिस ने आरोपियों के पास से बोलेरो (जेएच05सीएम 6396), पियाजो (जेएच 05 सीके9230) व करीब 50 किलो एल्युमीनियम स्क्रैप, 25 किलो तांबा तार, तार काटने वाला लोहे का कटर व जूट रस्सी बरामद किया है.

मंगलवार को प्रेसवार्ता कर एसडीपीओ समीर कुमार सावैयां ने बताया कि लगातार औद्योगिक क्षेत्र में हो रही चोरी की घटनाओं को लेकर एसपी के निर्देश पर उनके नेतृत्व में टीम का गठन किया गया है. टीम ने तकनीकी एवं गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए उपरबेड़ा चित्रकूट अपार्टमेंट के बाउंड्रीवाल के पास बरामद किया. गिरफ्तार आरोपियों में दो लोगों का पूर्व में आपराधिक इतिहास रहा है.

Exit mobile version