
सरायकेला. सरायकेला-खरसावां पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुउ साइकिल, दो मोटरसाइकिल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने चोरी की लाल रंग की साइकिल और दो मोटरसाइकिल बरामद की हैं.
इस मामले में पुलिस ने सीनी निवासी शंभू महतो को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार, शंभू महतो ने इंद्राटांडी से साइकिल चोरी की थी.
छापामारी के दौरान पुलिस ने उनके पास से चोरी की साइकिल और दो मोटरसाइकिल बरामद की. सरायकेला थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि पुलिस चोरी के मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.
