Saraikela. अवैध लॉटरी कारोबार पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से चांडिल बाजार क्षेत्र में पुलिस ने विभिन्न दुकानों पर छापेमारी अभियान चलाया। अभियान के दौरान कई दुकानों की जांच की गई तथा संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी गई।
पुलिस ने दुकानदारों को अवैध लॉटरी टिकटों की बिक्री से दूर रहने की सख्त चेतावनी दी और कहा कि इस तरह के गैरकानूनी कारोबार में संलिप्त पाए जाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्र में अवैध लॉटरी के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी रहने की बात कही गई।
