Site icon Lahar Chakra

Saraikela Proud: ‘आदि कर्मयोगी अभियान’ में सरायकेला-खरसावां जिले का चयन देश के सर्वश्रेष्ठ जिलों में, आज नयी दिल्ली में मिलेगा सम्मान

Seraikela. सरायकेला-खरसावाँ जिले के लिए यह गर्व का विषय है कि जिला भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा संचालित आदि कर्मयोगी अभियान एवं धरती आबा जनभागीदारी अभियान के तहत देश के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले जिलों में चयनित हुआ है. यह उपलब्धि जिले में संचालित नवाचारी पहलों, समावेशी जनजातीय विकास के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्यों तथा समुदाय की सक्रिय भागीदारी के कारण संभव हुई है.

इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन दिनांक 17 अक्टूबर, 2025 को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में किया जा रहा है. इस समारोह में सरायकेला-खरसावां जिला सहित झारखण्ड के पाकुड़, जामताड़ा, सिमडेगा एवं लोहरदगा जिले को सम्मानित किया जाएगा. इस सम्मान से जिले के जनजातीय सशक्तिकरण, भागीदारी आधारित विकास मॉडल और कर्मठ प्रशासनिक प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है. इस राष्ट्रीय समारोह में सरायकेला-खरसावाँ के उपायुक्त नितिश कुमार सिंह उपस्थित रहेंगे.

Exit mobile version