
Kharsawan. खरसावां-आमदा मुख्य मार्ग के बोडडा स्थित जाहेरा स्थान के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से दो बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय लोगों के सहयोग से खरसावां के आमदा पुलिस के द्वारा दोनो जख्मी यूवकों को सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र खरसावां पहुचाया गया. जहां चिकित्सक ड्यूटी से गायब थे. लगभग आधे घंटे तक इंतजार करने के बाद ज़ख्मी यूवको को गंभीर स्थिति को देखते हुए रात्रि 8 बजे परिजन एंबुलेंस से टीएमएच जमशेदपुर के लिए लेकर निकले. टीएमएच पहुंचने पर चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया.
मृत युवकों की पहचान खरसावां के आमदा निवासी देव महंती पिता-तापस मोहंती एवं खरसावां के छोटा आमदा के निवासी साहिल महतो पिता-कालीचरण महतो के रूप में हुई है. मिली जानकारी के अनुसार रविवार की शाम खरसावां के आमदा निवासी दोनों युवक बाइक पर बोडडा आए हुए थे. लगभग 7 बजे खरसावां के बोडडा से आमदा लौट रहे थे. इसी क्रम में एक अज्ञात वाहन के टक्कर मारकर फरार हो गया.
