Site icon Lahar Chakra

Saraikela Road Accident: चांडिल में ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत, एक गंभीर

Saraikela.सरायकेला-खरसावां जिले में शुक्रवार को बड़ा सड़क हादसा सामने आया। यहां चांडिल थाना क्षेत्र में घोड़ानेगी सुवर्णरेखा पुल पर ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गयी। एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल है। घटना शुक्रवार रात आठ बजे की है। मृतकों की पहचान चांडिल के नारागाडीह निवासी धनंजय सरदार व सुमन सिंह सरदार के रूप की गयी है।

घायल की पहचान नारगाडीह निवासी ठाकुर सिंह सरदार है। जानकारी के अनुसार एक ही बाइक से तीन युवक चांडिल की ओर जा रहे थे। इसी दौरान ट्रेलर की चपेट में आ गये। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल युवक को अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर लिया है। घटना के बाद चालक भागने में सफल रहा।

Exit mobile version