Site icon Lahar Chakra

Saraikela: सरायकेला पुलिस ने किया फर्जी लूट कांड का भंडाफोड़; भारत फाइनेंस के तीन एजेंट समेत 5 लोग गिरफ्तार, 10-10 हजार देकर किराए के अपराधी से कराते थे लूटपाट

Saraikela.सरायकेला-खरसावां जिले में फर्जी लूट कांड का भंडाफोड़ हुआ है. राजनगर थाना पुलिस ने पांच शातिर जालसाजों को गिरफ्तार किया है इनमें भारत फाइनेंस के तीन कलेक्शन एजेंट शामिल हैं. पकड़े गए आरोपियों में निवारण प्रधान, वासुदेव महतो, सुदीप भक्त, अरुण पुराण और विवेकानंद पातर हैं. पुलिस ने इनके पास से बायोमेट्रिक डिवाइस, हाउसिंग सर्वेक्षण फॉर्म, कलेक्शन शीट, जला हुआ टैब, चाकू, दो मोटरसाइकिल और 7,600 रुपए नगद बरामद किए हैं. एसपी मुकेश कुमार लुणायत ने बताया कि पिछले साल सितंबर से राजनगर थाना क्षेत्र में कलेक्शन एजेंटों के साथ लूट की घटनाएं हो रही थीं. हर 15 दिन में एक एफआईआर दर्ज होती थी। शक होने पर एसडीपीओ के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया.

जांच में पता चला कि कंपनी के कलेक्शन एजेंट ही किराए पर अपराधियों को बुलाते थे. फिर लूट की झूठी कहानी बनाकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराते थे. किराए के अपराधियों को 10-10 हजार रुपए दिए जाते थे. बाकी पैसे आपस में बांट लिए जाते थे.

 

Exit mobile version