Site icon Lahar Chakra

Saraikela: आधी रात को सड़कों पर उतरे एसपी, रेलवे स्टेशनों और संवेदनशील इलाकों की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

saraikela. सरायकेला-खरसावां जिले में कानून-व्यवस्था को दुरुस्त रखने और अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने देर रात विभिन्न इलाकों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जिले के प्रमुख रेलवे स्टेशनों, मुख्य चौक-चौराहों और अड्डेबाजी वाले संवेदनशील स्थानों की सुरक्षा व्यवस्था को सीधे तौर पर परखा। निरीक्षण के दौरान एसपी ने मौके पर तैनात पुलिस बल, पिकेट और रात्रि गश्ती (नाइट पेट्रोलिंग) का जायजा लिया।

ड्यूटी पर मौजूद पुलिस पदाधिकारियों और जवानों को कड़े निर्देश देते हुए उन्होंने कहा, रात में बेवजह घूमने वाले संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गहन जांच की जाए। संवेदनशील स्थानों पर असामाजिक तत्वों के जमावड़े पर सख्त कार्रवाई हो। गश्ती दल लगातार अलर्ट मोड पर रहे ताकि आम जनता सुरक्षित महसूस कर सके। एसपी के इस औचक निरीक्षण से पुलिस महकमे में हड़कंप रहा, वहीं असामाजिक तत्वों में खलबली मच गई।

Exit mobile version