Site icon Lahar Chakra

Saraikela: कुछ लोग युवक को घर से बुलाकर ले गए, बाद में धारदार हथियार से कर दी हत्या

Saraikela. सरायकेला-खरसावां जिले में शनिवार को दिनदहाड़े अज्ञात लोगों ने एक व्यक्ति की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान जगन्नाथ गोप (27) के रूप में हुई है।

मृतक के भाई द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, कुछ लोग जगन्नाथ को घर से बुलाकर ले गए और बाद में धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी ने बताया कि हत्या के सही कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

Exit mobile version