Site icon Lahar Chakra

Saraikela: चांडिल में विवाहिता की संदिग्ध मौत,पति पर हत्या का आरोप,पुलिस ने महिला के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की

Saraikela. चांडिल के गांगुडीह पुनर्वास कॉलोनी निवासी पिंकी सोरेन (32) की संदिग्ध हालात में शनिवार को मौत हो गयी थी. बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात में पिंकी और उसके पति के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था. बाद में सभी परिजन सो गये. सुबह जब महिला नहीं उठी तो मायके वालों ने पति पर मारपीट कर हत्या की आशंका जताई. मृतका का मायका भी गांगुडीह पुनर्वास कॉलोनी में ही है. देर शाम मायके वालों ने इस घटना की सूचना चांडिल पुलिस को दी.

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस ने महिला के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की. थाना प्रभारी दिलशन बिरुआ ने बताया कि रविवार को महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया जायेगा. इसके बाद ही मौत के कारणों की जानकारी मिल सकेगी.

Exit mobile version