Site icon Lahar Chakra

Saraikela: चांडिल से निमडीह तक जाम की समस्या से मिलेगी निजात, 31 जुलाई तक पितकी रेलवे फाटक के समीप फ्लाईओवर होगा शुरू

Saraikela. पितकी रेलवे फाटक के समीप निर्माणाधीन फ्लाईओवर का निरीक्षण केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री सह रांची लोकसभा के सांसद संजय सेठ ने किया। यह फ्लाईओवर आगामी 31 जुलाई तक पूर्ण होने की संभावना है। इसके निर्माण से चांडिल से निमडीह तक वर्षों से चली आ रही जाम की गंभीर समस्या से क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिलेगी और आवागमन अधिक सुगम एवं सुरक्षित होगा। कुछ माह पूर्व ही इस क्षेत्र में बाईपास का उद्घाटन हुआ था, जिसके बाद अब फ्लाईओवर निर्माण कार्य भी तेजी से आगे बढ़ रहा है।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष हरे कृष्णा प्रधान, जिला मंत्री पप्पू वर्मा, सांसद प्रतिनिधि मनोज महतो, सारथी महतो, मदन सिंह सरदार, DRUCC सदस्य दिवाकर सिंह, रामकृष्ण महतो सहित जिला एवं मंडल के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Exit mobile version