Site icon Lahar Chakra

Saraikela: तीन युवकों ने दो नाबालिगों से किया दुष्कर्म, ग्रामीणों ने एक को पकड़ा, पेड़ में बांधकर पीटा, पुलिस ने बचाया

Saraikela.सीनी ओपी क्षेत्र से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. यहां एक गांव की दो नाबालिगों के साथ तीन युवकों ने दुष्कर्म किया. दोनों शौच के लिए घर से निकली थी. तीनों युवक बाइक से मेला देखकर लौट रहे थे. इसी बीच दोनों नाबालिगों को देखकर रूक गये और उनसे बातचीत करने लगे. इसी बीच दो युवक दोनों नाबालिग को पकड़कर झाड़ियों की ओर ले गये, जहां उनसे दुष्कर्म किया. विरोध करने पर युवकों ने दोनों नाबालिगों की पिटाई भी की. मारपीट से घबरायी दोनों नाबालिगों ने शोर मचाना शुरू किया.

शोर सुनकर ग्रामीण पहंुच गये. यह देख तीनों युवक भागने लगे. दो युवक साहेबगंज निवासी विकास हेम्ब्रम और गुराडीह निवासी गणेश सोय भागने में सफल रहे. लेकिन ग्रामीणों ने खदेड़ कर सरायकेला के साहेबगंज गांव के युवक जितेन कुरली (26) को पकड़ लिया. पेड़ में बांधकर उसकी पिटाई की. सूचना पर पहुंची पुलिस ग्रामीणों के चंगुल से युवक को छुड़ाकर सरायकेला सदर अस्पताल ले गयी. यहां उसका इलाज चल रहा है. एसडीपीओ संतोष मिश्रा ने बताया कि सीनी में दो नाबालिगों के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. दोनों नाबालिगों की मेडिकल जांच करायी गयी है.

Exit mobile version