Site icon Lahar Chakra

Saraikela: कपाली के पुड़ीसिल्ली गांव में दुखद हादसा, नहाने के दौरान तालाब में डूबने से युवक की मौत

Saraikela.कपाली ओपी के पुड़ीसिल्ली गांव में मंगलवार की सुबह तालाब में नहाने के दौरान पैर फिसलने से युवक डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गयी. मृतक की पहचान रवींद्रनाथ प्रमाणिक (28) के रूप में हुई है. बताया जाता है कि रवींद्रनाथ महतो रोज की तरह तालाब में नहाने गया था. इसी क्रम में उसका पैर फिसल गया, जिससे वह गहरे पानी में चला गया. आसपास के लोगों ने उसे डूबते देखा, तो तत्काल पानी से बाहर निकाला. परिजनों की मदद से उसे एमजीएम अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. वहीं घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

Exit mobile version