Site icon Lahar Chakra

Saraikela Transfer/Posting: सरायकेला में कई थानेदार बदले, बजरंग महतो अब ईचागढ़ थाना प्रभारी होंगे, चांडिल अंचल इंस्पेक्टर रामचंद्र रजक को गम्हरिया थाना प्रभारी की जिम्मेदारी

Saraikela. सरायकेला-खरसावां के एसपी मुकेश कुमाक लुनायत ने शनिवार को जिले में कानून-व्यवस्था मजबूत बनाने और पुलिस व्यवस्था में तेजी लाने के उद्देश्य से लंबे समय से एक ही पद पर जमे थानेदारों और चौकी प्रभारियों का तबादला और पदस्थापना किया है. नई पदस्थापना सूची जारी कर दी गयी है. जिला पुलिस मुख्यालय की ओर से शनिवार को दी गई जानकारी के अनुसार चांडिल अंचल इंस्पेक्टर रामचंद्र रजक को गम्हरिया थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है. वहीं, पदस्थापना की प्रतीक्षा कर रहे इंस्पेक्टर राजू को ट्रैफिक थाना का प्रभारी बनाया गया है. चांडिल अंचल इंस्पेक्टर की नई जिम्मेदारी राजेश सिंह को सौंपी गई है.

थाना स्तर पर भी महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं. बजरंग महतो अब ईचागढ़ थाने की कमान संभालेंगे, जबकि सोनू कुमार को चौका थाने की जिम्मेदारी दी गई है. विपुल ओझा को राजनगर का नया थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है.

इसके अतिरिक्त रामरेखा पासवान को आमदा ओपी और विनय कुमार सिंह को सिनी ओपी की कमान सौंपी गई है.
सभी नवनियुक्त अधिकारियों को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जा सके.

Exit mobile version