Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»Saraikela: कुकड़ू में भारी वाहन की टक्कर से वार्ड सदस्य की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने शव के साथ किया सड़क जाम
Headlines

Saraikela: कुकड़ू में भारी वाहन की टक्कर से वार्ड सदस्य की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने शव के साथ किया सड़क जाम

News DeskBy News DeskOctober 25, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Saraikela. सरायकेला-खरसावां जिले के कुकड़ू प्रखंड अंतर्गत चौकेगड़िया चौक के समीप शनिवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में छोटा लापांग गांव के वार्ड सदस्य मनोरंजन महतो उर्फ मंटू (40) की जान चली गई। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घटना से नाराज ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया और सड़क जाम कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार, मनोरंजन महतो शनिवार शाम करीब छह बजे कुकड़ू-चौकेगड़िया चौक के पास थे। इसी दौरान एक भारी वाहन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। घटना की खबर फैलते ही इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं, हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर उतरकर विरोध जताया।

आंदोलनकारी सुनील कुमार महतो के नेतृत्व में ग्रामीणों ने मृतक का शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने फरार वाहन चालक की पहचान करने, दुर्घटना की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। सूचना मिलने पर तिरुलडीह थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और लोगों को समझाकर स्थिति सामान्य करने का प्रयास किया।

Tatanagar New Train: टाटानगर-खातीपुरा ट्रेन आज से चलेगी, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव दिखाएंगे हरी झंडी

ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में शाम होते ही बालू लदे भारी वाहन तेज रफ्तार से गुजरते हैं। इनमें कई वाहन ओवरलोड रहते हैं और यातायात नियमों की अनदेखी करते हैं। इससे सड़क दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना रहता है। हालांकि, इस हादसे में शामिल वाहन बालू लदा था या नहीं, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Steel Plant Blast: श्रीराम पावर एंड स्टील प्लांट के फर्नेस में ब्लास्ट, 4 मजदूर झुलसे, एक की हालत गंभीर, ढाई माह में यह दूसरा हादसा

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Tatanagar New Train: टाटानगर-खातीपुरा ट्रेन आज से चलेगी, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव दिखाएंगे हरी झंडी

October 26, 2026

Steel Plant Blast: श्रीराम पावर एंड स्टील प्लांट के फर्नेस में ब्लास्ट, 4 मजदूर झुलसे, एक की हालत गंभीर, ढाई माह में यह दूसरा हादसा

October 26, 2026

Jamshedpur: बागबेड़ा पुलिस ने आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त पोपो मुंडा को किया गिरफ्तार, फायरिंग और रंगदारी समेत कई मामलों में थी तलाश

October 26, 2026
Recent Post

MGM अस्पताल के इमरजेंसी गेट पर मिला लावारिस शव, दुर्गंध से मरीज और परिजन परेशान

October 26, 2026

Congress Vs BJP: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे  ने प्रधानमंत्री पर की अपमानजनक टिप्पणी, बोले- ‘सत्ता से मोदी का बाप भी जाएगा’, एनडीए नेताओं ने की निंदा

October 26, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group