
Gamahria. दक्षिण-पूर्व रेलवे के गम्हरिया रेलवे स्टेशन से सटे झाड़ियों में अज्ञात महिला की सड़ी-गली लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. जानकारी के अनुसार, रेलवे ट्रैक पर काम कर रहे ट्रैकमैन को झाड़ियों से तेज दुर्गंध आने पर शक हुआ। जब उसने पास जाकर देखा तो एक महिला का शव कीड़े लगे हालत में पड़ा मिला. शव की स्थिति को देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि यह कई दिनों पुराना है और संभवतः महिला की हत्या कर शव को यहां फेंक दिया गया है. फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है.
