Site icon Lahar Chakra

सारंडा मुठभेड़ के चार दिन बाद नक्सली का शव लेने पहुंचे परिजन

मुठभेड़ में एक महिला समेत पांच नक्सली मारे गये थे, दो को जेल भेज गया 

चाईबासा. सारंडा के लिपुंगा व कुलासाई स्थित जंगल में 17 जून को मुठभेड़ में मारे गये नक्सली सूर्या उर्फ मनता देवगम (20) का शव लेने परिजन गुरुवार को चाईबासा पहुंचे. शव पूरी तरह से सड़ चुका है. सूर्या टोंटो थाना क्षेत्र के सरजोमबुरू गांव का रहनेवाला था. परिजन घटना के चार दिन बाद शव लेने चाईबासा पहुंचे थे. पुलिस ने प्रक्रिया के तहत शव परिजनों को सौंप दिया. सारंडा में हुई इस मुठभेड़ में एक महिला समेत पांच नक्सली मारे गये थे. जबकि दो नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया था, जिसे जेल भेज दिया गया है. मारे गये नक्सलियों में जोनल कमेटी सदस्य कांडे होनहागा, सब जोनल कमेटी सदस्य सिंगराय उर्फ मनोज कुंजाम, दस्ता सदस्य सपनी हांसदा, जोंगा व सूर्या उर्फ मनता देवगम शामिल है़

Exit mobile version