Site icon Lahar Chakra

Saranda IED Blast: मनोहरपुर के बलिवा इलाके में आईईडी ब्लास्ट में घायल CRPF के 3 जवानों को हेलीकॉप्टर से भेजा गया रांची

Chaibasa.पश्चिमी सिंहभूम जिले में बुधवार को हुए आईईडी विस्फोट में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के कम से कम तीन जवान घायल हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि घायल जवानों को इलाज के लिए हवाई मार्ग से रांची ले जाया गया. कोल्हान के उप महानिरीक्षक (DIG) मनोज रतन चोथे ने बताया कि यह घटना मनोहरपुर थाना क्षेत्र के सारंडा जंगल के बलिवा इलाके में उस समय हुई जब सीआरपीएफ की 197वीं बटालियन के जवान तलाशी अभियान के लिए वहां गए थे.

उन्होंने कहा, ‘‘तलाशी अभियान के दौरान आईईडी विस्फोट हो गया और तीन जवान घायल हो गए, जिन्हें हवाई मार्ग से रांची ले जाया गया.

Exit mobile version