Site icon Lahar Chakra

Saranda Naxal. सारंडा जंगल में डंप से नक्सलियों के हथियारों का जखीरा बरामद, सिल्कुट्टा रिजर्व फोरेस्ट से मिले ये हथियार

Chaibasa. सारंडा जंगल से ओडिशा पुलिस ने नक्सलियों के हथियारों का जखीरा बरामद किया है। सुंदरगढ़ के केबलांग थाना क्षेत्र के सिल्कुट्टा रिजर्व फोरेस्ट से ये हथियार मिले हैं। झारखंड में सरेंडर करने वाले नक्सलियों की निशानदेही पर बरामद इन हथियारों के बारे में ओड़िशा पुलिस को भी झारखंड पुलिस ने ही सूचना दी थी।राउरकेला एसपी नितेश बाघवानी ने बताया कि झारखंड में सरेंडेर करने वाले नक्सलियों से सूचना मिली कि नक्सलियों ने केबलांग थाना क्षेत्र के सिल्कुट्टा रिजर्व फॉरेस्ट में हथियार छिपा कर रखा गया है।

इसके बाद झारखंड पुलिस के डीभीएफ और बम निरोधक दस्ता की संयुक्त टीम बना कर सर्च अभियान चलाया गया। सर्च अभियान के दौरान पुलिस ने हथियार, गोला बारूद, विस्फोटक, नक्सली साहित्य सहित अन्य सामग्रियों को बरामद किया।

सारंडा में सक्रिय करीब चार दर्जन से अधिक नक्सलियों ने सरेंडर किया है। जिसमें कई इनामी भी शामिल हैं। झारखंड पुलिस की पूछताछ के बाद सारंडा जंगल में नक्सलियों द्वारा छिपा कर रखे हथियार की बरामदगी शुरू की गई है।

ये हथियार व विस्फोटक बरामद
ओडिशा पुलिस ने नक्सलियों के डंप से एक कार्बाइन, एक आईईडी कंटेनर, 15 डेटोनेटर, दो मैगजीन, एख मोटोरोला वॉकीटॉकी, नाइन एमएम एम्यूनिशन 20 राउंड, डिजिटल मल्टी मीटर एक, चार्जर बैटरी एक, वॉकी टॉकी फ्रीक्वेंसी एक, वॉकी टॉकी पाउच और दूसरे पाउच दो सहित अन्य विस्फोटक को बरामद किया है।

Exit mobile version