Site icon Lahar Chakra

Saranda News : सारंडा के गंगदा पंचायत में पैसे को लेकर विवाद में टांगी से मारकर कर दी हत्या, आरोपी फरार, जांच में जुटी पुलिस

Kiriburu. सारंडा के गंगदा पंचायत के घाटकुरी गांव में आपसी रंजिश के कारण टांगी से मारकर हत्या किए जाने का मामला प्रकाश में आया है. शनिवार की शाम को मृतक ओड़ेया चांपिया ग्रामीण मुंडा बिरसा चांपिया के घर में गांव की किसी समस्या पर बात कर रहा था. इसी दौरान ग्रामणी मुंडा के छोटे भाई श्याम चांपिया एकाएक वहां आया और अपने पैसे वापस लौटाने की मांग करने लगा. इसी बात पर दोनों के बीच कहासुनी हो गयी. गुस्से में आकर श्याम चांपिया ने टांगी से ओड़िया चांपिया के सिर पर जोरदार प्रहार कर दिया, घटना अंजाम देने के बाद वह वहां से भाग निकला.

घटना शनिवार की शाम लगभग 6 बजे की बतायी जा रही है. हत्या का कारण आपसी आपसी रंजिश बताया जा रहा है.घटना की खबर रविवार को सबेरे लगभग 9 बजे डाकुवा ने गुवा थाना प्रभारी को जानकारी दिया. जिसके बाद गुवा थाना प्रभारी नीतीश कुमार व किरीबुरू थाना के इंस्पेक्टर बमबम कुमार पुलिस फोर्स लेकर घटना स्थल पर पहुंचे. ग्रामीणों से पूछताछ के बाद शव को कब्जे में लिया गया. जिसे पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा भेज दिया गया.

बताया जा रहा है कि मृतक ओड़ेया चांपिया कुछ लोगों से उधार में पैसे लिए थे. जिसे लौटाने में देरी कर रहा था. इसी में कहा सुनी होते होते गांव की ही मुंडा बिरसा चांपिया का भतीजा श्याम चांपिया ने सिर में टांगी से मारकर हत्या कर दिया है. हत्या करने के बाद आरोपी फरार है. इस घटना के संबंध में घटनास्थल जाकर लाश को अपने कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा भेज दिया. पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने में जुट गयी है.

Exit mobile version