Site icon Lahar Chakra

Sarkari Noukari: बिहार में चालक सिपाही के 4361 पदों पर होगी भर्ती, 21 जुलाई से 20 अगस्त तक आवेदन का मौका, आयु सीमा व वेतनमान, आवेदन कहां करें

Patna. बिहार पुलिस में सिपाही (चालक) के 4361 पदों पर बहाली की प्रक्रिया शुरू हो रही है. विज्ञापन संख्या 02/2025 के तहत इस बहाली के लिए 21 जुलाई से 20 अगस्त 2025 तक ऑनलाइन आवेदन लिये जायेंगे. 12वीं पास युवा, जिनके पास विज्ञापन की तिथि से कम से कम एक वर्ष पूर्व जारी एलएमवी या एचएमवी ड्राइविंग लाइसेंस है, वे आवेदन के पात्र होंगे. एडीजी जितेन्द्र कुमार ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष और समयबद्ध होगी.

आयु सीमा व वेतनमान, आवेदन कहां करें
इस बहाली के लिए न्यूनतम उम्र सीमा 20 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष तय की गयी है. आरक्षित वर्गों को नियमानुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट मिलेगी. नियुक्ति पद का वेतनमान लेवल-3 है, जिसमें ₹21,700 से ₹69,100 तक वेतन मिलेगा. अभ्यर्थी पर्षद की आधिकारिक वेबसाइट https://csbc.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. यहीं पर पाठ्यक्रम, शारीरिक दक्षता परीक्षा, चयन प्रक्रिया और अन्य तकनीकी जानकारी उपलब्ध है. विज्ञापन जारी होने की तिथि : 17 जुलाई 2025, ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ : 21 जुलाई 2025, अंतिम तिथि : 20 अगस्त 2025

Exit mobile version