Site icon Lahar Chakra

Sarkari Noukri: CM हेमंत सोरेन ने 319 प्रशिक्षित सहायक आचार्यों और 17 महिला पर्यवेक्षिकाओं को नियुक्ति पत्र सौंपा

Ranchi. झारखंड मंत्रालय में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में अलग-अलग जिलों से चयनित 319 प्रशिक्षित सहायक आचार्यों और 17 महिला पर्यवेक्षिकाओं को नियुक्ति पत्र दिया गया. समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर, श्रम मंत्री संजय यादव मुख्य रूप से शामिल हुए. नियुक्ति पत्र वितरण के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार लगातार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने और शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में काम कर रही है. उन्होंने कहा कि एक मजबूत और शिक्षित समाज ही राज्य को सशक्त बनाता है.

सरकार चाहती है कि गांव से लेकर शहर तक बच्चों को बेहतर शिक्षा मिले और इसके लिएयोग्य शिक्षकों की नियुक्ति जरूरी है. मुख्यमंत्री ने नियुक्ति पाने वाले अभ्यर्थियों से पूरी ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ काम करने की अपील की. सीएम ने कहा कि आप सिर्फ नौकरी नहीं, बल्कि राज्य के भविष्य को तैयार करने की जिम्मेदारी संभालने जा रहे हैं.

Exit mobile version