Jamshedpur. जमशेदपुर पश्चिमी से जदयू विधायक सरयू राय का रविवार को उनके बिष्टुपुर स्थित कार्यालय में अखिल भारतीय लोधी क्षत्रिय महासभा के सदस्यों ने स्वागत किया. इस अवसर पर समाज के राष्ट्रीय महामंत्री राजकुमार सिंह लोधी, संस्थापक आरके सिंह लोधी, संरक्षक किशन लाल वर्मा, महासचिव ज्वाला सिंह लोधी, कोषाध्यक्ष जय शिवकुमार, युवा महासचिव परमेश्वर लोधी, सुरेश लोधी, महिला कार्यकारिणी सदस्य जमुना लोधी, गुड़िया लोधी समेत अन्य सदस्य शामिल रहे.
Saryu Rai: अखिल भारतीय लोधी क्षत्रिय महासभा ने जमशेदपुर पश्चिमी के नवनिर्वाचित विधायक सरयू राय का किया अभिनंदन
