Site icon Lahar Chakra

Saryu Rai: भारत ने पाकिस्तान को आतंकी हमले का सटीक और कड़ा जवाब दिया, Operation Sindoor पर बोले सरयू राय

Jamshedpur.आपरेशन सिंदूर पर जदयू विधायक सरयू राय ने कहा कि भारत ने पाकिस्तान द्वारा किये गये आतंकी हमले का सटीक और कड़ा जवाब दिया है. इससे भारतीय राजनीतिक नेतृत्व और तीनों सेनाओं की प्रतिष्ठा बढ़ी है. भारत की जनता जो चाहती थी, उसे प्रधानमंत्री और हमारी सेनाओं ने करके दिखा दिया. यह पाकिस्तान के लिए एक बड़ा सबक है. अगर पाकिस्तान यूं ही बढ़-चढ़ कर बातें करता है तो भारत को पाकिस्तान पर हमला कर देना चाहिए. हमले में जो जमीन हासिल हो, उसे वापस नहीं करना चाहिए. सरयू राय ने कहा कि इस हमले में जो भी जमीन हासिल हो, उसे वापस नहीं करना चाहिए.

वह भी 1965 और 1971 की तरह. सीमा के उस पार जितना बड़ा संकट है, उससे बड़ा संकट देश के भीतर है। जो पाकिस्तान परस्त लोग हैं, जिन्होंने पाकिस्तान बनने के पक्ष में विचार व्यक्त किया था 1947 में पर पाकिस्तान गये नहीं, इस मानसिकता वाले जो लोग हैं, वो लोग ज्यादा बड़ा खतरा हैं. सीमा और सीमा के पार के संकट से तो सेना निपट लेगी, लेकिन देश के अंदर जो संकट है, उसके लिए जनता को तैयार रहना पड़ेगा, जो विपक्षी राजनीतिक दल हैं, उन्हें ऐसे समय में जिम्मेदारी का परिचय देना चाहिए. देश एक है, एकजुट है, यह दिखाने के लिए हम लोगों को सभी राजनीतिक मतभिन्नता को भुला देने का समय है.

Exit mobile version